पुलिस पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा : संजय सिंह

कहा-पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाना चाहिए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 11:38 PM (IST)
पुलिस पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा : संजय सिंह
पुलिस पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा : संजय सिंह

रायबरेली : आप सांसद संजय सिंह सोमवार की शाम लालगंज के पूरे बैजू मजरे बेहटा कला गांव पहुंचे। वहां वे मृतक मोहित के परिवारजन से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

आप सांसद ने कहा कि युवक को पुलिस ने कई दिनों तक हिरासत में रखा। फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला। ये हत्या का मामला है, इसमें पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। दूसरा, इस परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। इसलिए कम से कम 50 लाख का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाना चाहिए। योगीराज में कानून व्यवस्था नहीं है, सब भगवान भरोसे चल रहा है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पुलिस का अन्यायी चेहरा सामने आया है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

chat bot
आपका साथी