Raebareli News: प्रेमी संग भागी 5 बच्‍चों की मां, रुपये और जेवर भी ले गई साथ; अब थाने के चक्‍कर लगा रहा पत‍ि

रायबरेली में पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। छोटे-छोटे मासूम बच्चे प‍िता के साथ एसपी से गुहार लगाने पहुंचे। भदोखर थाना के गोसाई गंज के रहने वाले हैं पीड़‍ित। पत‍ि ने थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 03:56 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 03:56 PM (IST)
Raebareli News: प्रेमी संग भागी 5 बच्‍चों की मां, रुपये और जेवर भी ले गई साथ; अब थाने के चक्‍कर लगा रहा पत‍ि
Hardoi News: पत्‍नी की तलाश में अपने पांच मासूम बच्‍चों के साथ भटक रहा पति।

रायबरेली, संवादसूत्र। भदोखर के बाबा गोसाईं का पुरवा की महिला करीब 10 दिन पहले गांव के दो लोगों के साथ गायब हो गई। पत्‍नी की तलाश में पति अपने पांच मासूम बच्चों के साथ पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। थाने से लेकर कप्तान आफिस तक दौड़भाग करने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। पत्‍नी अपने साथ रुपये और जेवरात भी ले गई है। 

गांव के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

उक्त गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पूर्व में भदोखर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पहली बार तो पुलिस ने पति-पत्नी के बीच सुलह करा दी, लेकिन महिला अपने प्रेमी के संपर्क में बनी रही। उसने दोबारा शिकायत की तो पुलिस ने महिला को 10 दिन का वक्त दिया। इन्हीं 10 दिनों में उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर से भागने की योजना बनाई।

पत‍ि ने लगाया जेवर और रुपये ले जाने का आरोप 

राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी घर से 1.20 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई। मंगलवार को वह अपने बच्चों के साथ एसपी आफिस पहुंचा और पत्नी को खोजने के लिए शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि यहां आने से पहले वह भदोखर थाने गया था। थानेदार ने कहा कि हम तुम्हारी कोई मदद नहीं कर पाएंगे। इसीलिए उसे एसपी आफिस आना पड़ा। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी का मामला थाने में पंजीकृत है। उसकी खोजबीन कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी