छेड़छाड़ के विरोध पर महिला और बेटी की पिटाई

संसू, ऊंचाहार : किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना मां और बहन को भारी पड़ गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 05:31 PM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला और बेटी की पिटाई
छेड़छाड़ के विरोध पर महिला और बेटी की पिटाई

संसू, ऊंचाहार : किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना मां और बहन को भारी पड़ गया। दबंगों ने उन दोनों की पिटाई कर दी। प्रकरण की शिकायत पुलिस से की गई है।

मामला कोतवाली क्षेत्र का है। एक गांव की किशोरी ने शिकायती पत्र में लिखा कि वह शौच के लिए गांव से बाहर गयी थी। तभी गांव के एक युवक ने उसके साथ गलत हरकत की। किशोरी किसी प्रकार उसके चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसकी शिकायत करने पीड़िता की मां और बड़ी बहन आरोपित युवक के घर पहुंची तो उन लोगों ने पिटाई कर दी। कोतवाल धनंजय ¨सह का कहना है कि मामले में आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी