भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के लिए हुआ भूमिपूजन

माता मेढ़ुरिन मंदिर आसपास के लोगों की आस्था का है केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:34 PM (IST)
भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के लिए हुआ भूमिपूजन
भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के लिए हुआ भूमिपूजन

रायबरेली : क्षेत्र के माता मेढ़ुरिन मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित होगी। गुरुवार को भूमि-पूजन हुआ। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद कौशल ने मंदिर परिसर में भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि पूर्वज बताते हैं कि जहां पर इस वक्त मंदिर है, वहां पहले घना जंगल था। यहीं पर भगवान परशुराम ने तपस्या की थी। तभी से इसे भगवान परशुराम की तपोस्थली कहा जाने लगा। चेयरमैन ने कहा कि यह मंदिर आसपास के लोगों की आस्था का केंद्र है। इसलिए मूर्ति स्थापना के साथ मंदिर की भव्यता पर भी काम होगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल, संघ चालक गुलाब चन्द्र वैश्य, गोपाल श्रीवास्तव, पुजारी रामदेव मिश्र, ललित पांडेय, महेश विश्वकर्मा, सतीश कौशल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी