संचालन सुधरा, प्रयाग तक पहुंचीं ट्रेनें

संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : इलाहाबाद-ऊंचाहार रेलखंड के बीच चल रही मरम्मत और निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 07:04 PM (IST)
संचालन सुधरा, प्रयाग तक पहुंचीं ट्रेनें
संचालन सुधरा, प्रयाग तक पहुंचीं ट्रेनें

संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : इलाहाबाद-ऊंचाहार रेलखंड के बीच चल रही मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण कई दिनों से बाधित चल रही ट्रेनों के संचालन में सोमवार को कुछ सुधार हुआ। सोमवार को सभी ट्रेनें प्रयाग स्टेशन तक पहुंचीं।

रेल खंड में काम चल रहा है। इस कारण कई दिनों से ट्रेनों का संचालन बाधित था। रविवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, कानपुर-इलाहाबाद पैसेंजर, कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, सोमवार को सभी ट्रेनें प्रयाग स्टेशन तक पहुंचीं। सभी को धीमी गति से चलाया गया।

रेलवे के अनुसार अब धीरे-धीरे काम समाप्त हो रहा है। इससे ट्रेनों का संचालन पूर्ववत होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी