होली मिलन समारोह में उमड़े लोग, हुआ सम्मान

रायबरेली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से 48वां होली मिलन समारोह कैपर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 11:42 PM (IST)
होली मिलन समारोह में उमड़े लोग, हुआ सम्मान
होली मिलन समारोह में उमड़े लोग, हुआ सम्मान

रायबरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से 48वां होली मिलन समारोह कैपरगंज चौराहे पर हुआ। इसमें कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। वहीं लोगों को सम्मानित भी किया गया।

इससे पहले अतिथियों का प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने स्वागत किया। टीवी कार्यक्रम लिटिल चैंप फरह़ा नाज, इमरान, शबीना सैफी ने अपने गीतों से जनमानस का मन मोह लिया। फरहा नाज ने पुलवामा के शहीदों की शहादत को नमन करते हुए ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा याद करो कुर्बानी .. गीत सुनाया तो भारत माता के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। मो. अयाज ने अपने संचालन से सभी को खूब हंसाया। विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, चिकित्सक को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बन्नाराव अठवानी, दलजीत सिंह अरोड़ा, कैलाश लोहिया, अमित अग्रवाल, हरभजन सिंह टिल्लू, हबीबउल्ला, राम मोहन सिंह, डॉ. रम श श्रीवास्तव, डॉ. मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। इनसेट

मतदान के लिए किया जागरूक

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा घंटाघर चौराहे पर होली मिलन एवं मतदाता जागरूकता समारोह का आयोजन हुआ। 6 मई को मतदान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया। लखनऊ से कलाकारों ने होली गीतों पर सबको झूमने पर विवश कर दिया। इससे पहले वरिष्ठ व्यापारी कृष्णाकांत त्रिपाठी, अतुल गुप्ता, राजनारायण अग्रहरि, उ•ौर अहमद, महेंद्र अग्रवाल, अवतार सिंह छाबड़ा, समाजसेवी अनुराग पांडे को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप जैन, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह सलूजा, चंद्र प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। समारोह का संचालन जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कसौधन ने किया।

chat bot
आपका साथी