सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों पर की जाए हेलमेट चेकिग

- व्यापारी नेताओं ने वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:02 AM (IST)
सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों पर की जाए हेलमेट चेकिग
सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों पर की जाए हेलमेट चेकिग

रायबरेली : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसपी को संबोधित ज्ञापन आरआइ को सौंपा। वाहन चेकिग को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश दिखा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अपने सुझाव भी दिए।

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि शहर में दोपहिया वाहनों की चेकिग के नाम पर आम आदमी का उत्पीड़न ना किया जाए। सिर्फ अराजकतत्वों पर कार्रवाई हो और हेलमेट चेकिग सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्गों पर की जाए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने मांग की कि शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल की व्यवस्था की जाए। जिला प्रभारी संदीप जैन ने व्यापारियों के आपसी विवाद का निस्तारण पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की संयुक्त समझौता कमेटी द्वारा किए जाने की मांग की। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि होटल व रेस्टोरेंट को नियमानुसार रात्रि 11 बजे तक खोलने में पुलिस प्रशासन द्वारा रुकावट न पैदा की जाए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रत्येक माह व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक की जानी चाहिए। प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पीसीआर वैन संचालित करने की मांग की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलदीप सिंह अरोड़ा, नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, नगर महामंत्री पवन गुप्ता, जिला युवा महामंत्री दिग्विजय सिंह व वीरेंद्र अग्रहरि, युवा अध्यक्ष रंजीत सिंह बग्गा, युवा महामंत्री अतुल अवस्थी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी