प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

बुधवार को सुबह आठ बजे 95.680 सेंटीमीटर दर्ज किया गया जलस्तर बाढ़ निगरानी चौकियों पर तैनात किए गए लेखपाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 12:00 AM (IST)
प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

रायबरेली : गंगा के जलस्तर में बुधवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर में एक घंटे में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है।

केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे 95.680 सेंटीमीटर जलस्तर दर्ज किया गया। एक घंटे में एक सेंटीमीटर की वृद्धि सामान्य बताई जा रही है। उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि गंगा के जलस्तर में मंद गति से वृद्धि दर्ज की गई है। अभी जलस्तर खतरे के निशान से बहुत नीचे है। बाढ़ निगरानी चौकियों पर लेखपालों की तैनाती की गई है। जो लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी