स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, लोगों को मिली राहत

रविवार को सुबह गंगा का जलस्तर 97.190 मीटर दर्ज किया गया जो दोपहर तक स्थिर रहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:33 PM (IST)
स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, लोगों को मिली राहत
स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर, लोगों को मिली राहत

रायबरेली : लगातार छह दिनों तक बढ़ने के बाद गंगा का जलस्तर रविवार को सुबह स्थिर हो गया। जिसके बाद कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।

गंगा के जलस्तर में लगातार छह दिनों से बढ़ोतरी हो रही थी। जिससे कटरी क्षेत्र के गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के कर्मचारियों की मानें तो रविवार को सुबह गंगा का जलस्तर 97.190 मीटर दर्ज किया गया जो दोपहर तक स्थिर रहा। रात में गंगा का जलस्तर घटा। लेकिन, सुबह फिर स्थिर हो गया। तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। अभी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात नहीं है। जल स्तर पर निगरानी चौकियां बराबर नजर रख रही हैं।

chat bot
आपका साथी