मिले 29 मरीज, 10 हुए स्वस्थ

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोरोना के 29 नए मरीज पाए गए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 12:41 AM (IST)
मिले 29 मरीज, 10 हुए स्वस्थ
मिले 29 मरीज, 10 हुए स्वस्थ

जासं, रायबरेली: स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोरोना के 29 नए मरीज पाए गए हैं। 10 पुराने मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 2361 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 2260 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5031 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 4722 रिकवर हो चुके हैं। 207 मरीज अभी एक्टिव हैं।

पिडौली में लिए गए 340 लोगों के सैंपल

शिवगढ़ : पिडौली में एक साथ 29 मरीज मिलने के बाद बुधवार को भी सैंपलिग हुई। इस दौरान एसडीएम विनय कुमार मिश्र तहसील के अन्य अफसरों के साथ मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम 340 सैंपल ले चुकी थी। टीम में डॉ. आलोक वर्मा, स्टाफनर्स अंजली शुक्ला, फार्मासिस्ट रमाकांत आदि शामिल रहे।

खाने योग्य नहीं छेना मिठाई और मिक्स अचार, मुकदमा दर्ज

रायबरेली : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) टीम की ओर से भरे गए छेना मिठाई और मिक्स अचार के नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए। अफसरों ने माना कि दोनों खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं हैं, शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हैं। विभाग ने एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

एफएसडीए अफसरों ने 25 अक्टूबर 2019 लालगंज स्थित कृष्णा स्वीट्स से छेना मिठाई और छह अप्रैल 2020 को सदर तहसील क्षेत्र से सारिका शुक्ला के यहां से मिक्स अचार का नमूना लिया था। दोनों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इनकी रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई। अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि दोनों खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं पाए गए। भरे गए छह नमूने

क्रिसमस को देखते हुए बुधवार को कई दुकानों में छापेमारी की गई। सरस्वती नगर से पतंजलि नारियल बिस्कुट, क्रेकर बिस्कुट, नूर मार्केट से नमकीन बिस्कुट, गोरा बाजार से केक, रोखा डीह से क्रीम सिविल लाइंस से केक का नमूना लिया गया। अफसरों ने सभी नमूने जांच के लिए भेजे है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी