रायबरेली में पूर्व प्रधान की हत्या तथा पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

रायबरेली में गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव में डकैतों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। छत पर सो रहे पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 09:59 AM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 10:27 AM (IST)
रायबरेली में पूर्व प्रधान की हत्या तथा पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
रायबरेली में पूर्व प्रधान की हत्या तथा पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

रायबरेली (जेएनएन)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में ऊंचाहार में पांच लोगों की हत्या का मामला अभी पुराना भी नहीं पड़ा था कि कल गुरुबक्शगंज क्षेत्र चर्चा में आ गया। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव में डकैतों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां छत पर सो रहे पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

डकैतों ने घर का कीमती सामान उठाने के बाद पूर्व प्रधान के पिता को मरणासन्न कर दिया। इस घटना की सूचना पर एडीजी अभय कुमार प्रसाद व आइजी जय नारायण सिंह ने गांव पहुंच जानकारी ली। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना है और यहां पर पुलिस की गारद तैनात की गई है। 

पोरई गांव के पूर्व प्रधान उदयराज पासी, पत्नी और चार वर्ष के बच्चे के साथ छत पर सो रहे थे। माता-पिता घर के बाहर लेटे थे। रात एक बजे आठ-दस बदमाश दीवार फांदकर छत पर पहुंचे। उदयराज के कमरे का दरवाजा खुला था। डकैत कमरे में पहुंच पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। तीन बदमाशों ने सरिया और चाकू घोंपकर उदयराज को मार डाला। फिर उनकी पत्नी व बेटे को नीचे वाले कमरे में ले आए। यहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला के बेसुध होने पर बदमाशों ने कमरे में रखा कीमती सामान समेटा और मुख्य दरवाजा खोल जाने लगे। तभी दरवाजे पर सो रहे उदयराज के पिता पितई भी जाग गए। बदमाशों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। 

उदयराज की मां वहीं बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद महिला को होश आया तो शोर मचाया। फिर चचेरे भाई हरीलाल ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस आयी और उदयराज, पत्नी व पिता को जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें: बाबा गोविंददासः मथुरा के बरसाना में भी डेरा सच्चा सौदा जैसा मामला

वहां डाक्टर्स ने उदयराज को मृत घोषित कर दिया जबकि यहां पितई व उदयराज की पत्नी का इलाज चल रहा है।  रायबरेली में इतनी बड़ी वारदात की जानकारी पाकर आइजी जय नारायण सिंह व एडीजी अभय कुमार प्रसाद भी तहकीकात करने आए।

यह भी पढ़ें: हरदोई में दारोगा के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक ने अन्न त्यागा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ खर्च होंगे, फिर भी लखनऊ में सड़क पर ही बहेगा सीवर

आईजी जय नारायण सिंह ने बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला से भी पूछताछ की। एसपी शिव हरि मीणा ने बताया कि उदयराज की पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

chat bot
आपका साथी