कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, दागे गोले

ऊंचाहार (रायबरेली): तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद नगर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 12:05 AM (IST)
कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, दागे गोले
कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, दागे गोले

ऊंचाहार (रायबरेली): तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ होने के बाद नगर के बस स्टेशन और मुख्य चौराहा पर आतिशबाजी हुई। कांग्रेस के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बस स्टेशन स्थित कांग्रेस कार्यालय मे बुधवार को करीब 12 बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए। युवा कांग्रेस नेता अनुज ¨सह की अगुवाई में मिठाई बटी और आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता मुख्य चौराहा पहुंचे जहां बैंडपार्टी के साथ डांस किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी, अरुण ¨सह, असद ऩकवी, शाजू ऩकवी, इरफान मेंहदी, बाबा भिषम ¨सह, शिवकरन तिवारी आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सरेनी : मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाई बांटी। सरेनी बाजार में कांग्रेस के ब्लॉक मुख्यालय में ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा के कागजी विकास व जन विरोधी नीतियों के विरोध में मत दिया है। 2019 का लोकसभा चुनाव में भी जीत तय है। इस मौके पर संतोष जायसवाल, रामदेव चौरसिया, नईम खां आदि मौजूद रहे।

ढोल नगाड़े पर झूमे कांग्रेसी

बछरावां : तीन राज्यों में हुई धमाकेदार जीत से उत्साहित बछरावां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूरे कस्बे में ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर खुशियां मनाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर इकाई के अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि अब हर कोई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर टकटकी लगाकर देख रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सदगुरुदेव लोधी, रमेश शुक्ला, सत्य सोनी, नागेंद्र ¨सह, कृपा शंकर शुक्ला, माता प्रसाद कोरी, साहब शरण पासवान, नानू नेता, अमित त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, नीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी