बाईपास मार्ग बंद है तो किस बात का टोल टैक्स

जनहित से जुड़ी मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 11:17 PM (IST)
बाईपास मार्ग बंद है तो किस बात का टोल टैक्स
बाईपास मार्ग बंद है तो किस बात का टोल टैक्स

रायबरेली : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ऐहार टोल प्लाजा पर लिए जा रहे टैक्स खिलाफ कस्बे के गांधी चबूतरे पर धरना प्रदर्शन किया। युवाओं ने बाईपास मार्ग बंद होने पर टोल टैक्स न वसूले जाने की मांग उठाई।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बाइपास रोड बनने के बाद ही टोल प्लाजा शुरू हुआ था। लेकिन, चंद महीने बाद ही करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क ध्वस्त हो गई। ओवरब्रिज में दरार आ जाने से मार्ग बंद कर दिया गया। एक साल से मार्ग बंद पड़ा है। उसके बाद भी टोल लिया जा रहा है। जबकि बाइपास मार्ग बंद होने पर टोल टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए। घटिया गुणवत्ता वाली सड़क निर्माण के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि, बंद पड़े मार्ग को दुरुस्त कराकर आवागमन शुरू कराने और तब तक टोल टैक्स न लिए जाने की मांग को लेकर वह दो बार जिम्मेदार अफसरों को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर अब भी प्रशासन न चेता तो सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। इस मौके पर प्रधान संघ के प्रदेश सचिव रवींद्र सिंह, सुमित यादव, विशाल शर्मा, भास्कर मिश्रा, सौरभ चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी