दो साल के मासूम ने पिया केरोसिन, गंभीर

संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : केरोसिन व अन्य ज्वलनशील पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रहें, इसे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 08:44 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 08:44 PM (IST)
दो साल के मासूम ने पिया केरोसिन, गंभीर
दो साल के मासूम ने पिया केरोसिन, गंभीर

संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : केरोसिन व अन्य ज्वलनशील पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर रहें, इसे लेकर तमाम दिशा-निर्देश दिए जाते रहते हैं। वहीं लोगों को जागरूक भी किया जाता है। इसके बावजूद घरों में मिट्टी का तेल असुरक्षित स्थान पर रख दिया जाता है। इसका खामियाजा दो साल के एक बच्चे को भुगतना पड़ा। बड़ों की चूक से बच्चे की जान पर आफत आ गई है। बच्चे ने धोखे के केरोसिन पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी सुशील कुमार का पुत्र अयान (2 साल) मंगलवार को घर में खेल रहा था। इस दौरान परिजन अन्य काम में लगे थे। इसी बीच अयान ने घर में रखा केरोसिन पी लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसको लेकर सीएचसी आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी