पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

रायबरेली ऊंचाहार क्षेत्र में रिश्तेदारी में गई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:50 PM (IST)
पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा
पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

रायबरेली : ऊंचाहार क्षेत्र में रिश्तेदारी में गई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मृतका के पति, सास, देवर व ननद को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

क्षेत्र के डूंडी बाग गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी अर्चना क्षेत्र के नजनपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में आई थी। जहां गुरुवार को उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। अर्चना की शादी एक साल पहले हुई थी। धमधमा गांव निवासी मृतका के पिता रामफेर ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की चेन के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। आए दिन घर में झगड़े होते थे। इसी को लेकर बीती सात अप्रैल को एक जातीय पंचायत भी हुई थी। मगर, मामला निपट नहीं समझा। उसने अर्चना के पति अनिल, देवर राकेश, ननद मिथलेश व सास के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, सीओ विनीत सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि घटना की वजह क्या रही।

chat bot
आपका साथी