भाजयुमो जिला मंत्री के खिलाफ भी मामला दर्ज

संसू, महाराजगंज (रायबरेली) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री को फोन पर धमकी दे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 11:08 PM (IST)
भाजयुमो जिला मंत्री के खिलाफ भी मामला दर्ज
भाजयुमो जिला मंत्री के खिलाफ भी मामला दर्ज

संसू, महाराजगंज (रायबरेली) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री को फोन पर धमकी देने के मामले में आरोपितों ने भी भाजपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा नेता समेत दो लोगों को नामजद किया है।

रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर निवासी आशीष श्रीवास्तव व विजय ¨सह पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुनील मौर्या ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने और गाली देने का आरोप लगया था। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को मामले में आरोपित आशीष श्रीवास्तव ने भी भाजपा नेता सुनील मौर्य व उनके साथी शिव कुमार मौर्य को नामजद करते हुए गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल धर्मेद्र कुमार दुबे ने बताया कि दोनों तरफ से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी