निकली विसर्जन यात्रा, लगे जयकारे

नवरात्र में पूजा अर्चना के बाद पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 11:24 PM (IST)
निकली विसर्जन यात्रा, लगे जयकारे
निकली विसर्जन यात्रा, लगे जयकारे

रायबरेली : नवरात्र में पूजा अर्चना के बाद पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के राजघाट, डलमऊ, ऊंचाहार, सरेनी, सलोन आदि क्षेत्रों में गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। जयकारे लगे। इसके बाद पूरे विधि विधान से भू विसर्जन किया गया।

शहर के मीरगंज जैतूपुर नवदुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष आशीष शुक्ल, अभिनव शर्मा, शानू शर्मा, कोमल शर्मा, महेश शर्मा की अगुवाई में प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर हरिश्चंद्र शर्मा, अमृतलाल चौधरी, राजेश वर्मा, राजन चौधरी, मुन्ना राजपूत, केशवराम चौधरी, सभासद तेज बहादुर आदि मौजूद रहे। सलोन नगर के दुर्गापूजा का भरत मिलाप के साथ समापन हुआ। गोकर्णघाट ऊंचाहार में माता की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

chat bot
आपका साथी