पदयात्रा में झोकी ताकत, केंद्र की गिनाई उपलब्धियां

रायबरेली : भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले भर में पदयात्रा प्रारंभ की गई। सभी सदर विधानसभा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 12:16 AM (IST)
पदयात्रा में झोकी ताकत, केंद्र की गिनाई उपलब्धियां
पदयात्रा में झोकी ताकत, केंद्र की गिनाई उपलब्धियां

रायबरेली : भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले भर में पदयात्रा प्रारंभ की गई। सभी सदर विधानसभा में एक साथ शुभारंभ हुआ। इसमें भाजपाइयों ने गांव-गांव जाकर लोगों को को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने का संकल्प लिया। यह यात्रा 15 दिसंबर तक चलेगी।सदर विधानसभा में सुपर मार्केट श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मुख्य अतिथि रायबरेली लोकसभा के प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ¨सह ने शुभारंभ किया। कहा कि केंद्र सरकार जनता की सच्ची हितैषी है। विशिष्ट अतिथि यात्रा के जिला संयोजक वीरेंद्र ¨सह के साथ पदयात्रा टोली प्रमुख अनुभव कक्कड़, विजय रस्तोगी डॉ. अनुराग पांडे, अनीता श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र ¨सह, सदर विधानसभा प्रभारी सुशील शर्मा यात्रा प्रभारी राजीव निगम ने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कहा कि गांधीजी के 150वीं जयंती पर 150 किलोमीटर की यात्रा करना है। इस मौके पर चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, संतोष गुप्ता, विशाल पांडे आदि मौजूद रहे।

टोलियों का किया स्वागत

संसू परशदेपुर : नगर पंचायत परशदेपुर की माता मिढ़ुरिन मंदिर पर बैठक की गई। पदयात्रा की रणनीति बनाकर सभी टोलियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष रामदेव पाल पाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यात्रा प्रभारी अभय ¨सह ने बताया कि क्षेत्र में छह टोली बनाई गई है। डीह, छतोह व सलोन में दो-दो टोली पदयात्रा कर सरकार दवारा चलाई जा रही। इस मौके पर भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी, विनोद कौशल, सुखबीर ¨सह, शिवमोहन मौजूद रहे।

छह टोलियां करेंगी जागरूक

संसू, सतांव : केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पद यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुबख्शगंज स्थित अवधेश्वर विद्यालय प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व अध्यक्ष अजय त्रिपाठी रहे। पद यात्रा कार्यक्रम के लिए छह टोलियां बनाई गई है। टोलियों का नेतृत्व सुरेन्द्र ¨सह दाढ़ी व विजय प्रताप ¨सह पप्पू लोहिया करेंगे। इस मौके पर एमएलसी दिनेश प्रताप ¨सह, अवधेश ¨सह, देवी सहाय त्रिवेदी, अनूप ¨सह, मुकेश तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी