तीन जिलों का संगम बना भुएमऊ गेस्ट हाउस

रायबरेली : चुनावी साल में पहली बार राहुल गांधी रायबरेली आए। उनके दौरे के दौरान ही प्रि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 12:15 AM (IST)
तीन जिलों का संगम बना भुएमऊ गेस्ट हाउस
तीन जिलों का संगम बना भुएमऊ गेस्ट हाउस

रायबरेली : चुनावी साल में पहली बार राहुल गांधी रायबरेली आए। उनके दौरे के दौरान ही प्रियंका के राजनीतिक क्षेत्र में सीधे पदार्पण की घोषणा हुई। ऐसे में शहर से लेकर करीब चार किलोमीटर दूर भुएमऊ गेस्ट हाउस के आसपास गुरुवार को कांग्रेस के लोगों का मेला लग गया। पार्टी अध्यक्ष से मिलने के लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी तो जुटे ही बड़ी संख्या में टिकटार्थियों ने भी हाजिरी लगाई।

कांग्रेस का गेस्ट हाउस भुएमऊ में जहां बना है वह लोकसभा क्षेत्र रायबरेली में है, पर गुरुवार को यहां दो तीन जिलों के संगम का नजारा था। सुबह हुई तो सबसे पहले, राज्यसभा सदस्य डॉ.संजय ¨सह, पूर्व मंत्री अमीता ¨सह, एमएलसी दीपक ¨सह, रायबरेली के पार्टी जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, महामंत्री निर्मल शुक्ल, विजय शंकर अग्निहोत्री, रमेश शुक्ला, रवींद्र ¨सह, राघवेंद्र ¨सह, अखिलेश मिश्र, विनय द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, कमल ¨सह चौहान, सुरेंद्र बहादुर ¨सह, मनीष ¨सह चौहान समेत अन्य पार्टी के नेता, पदाधिकारी पहुंच गए। सुलतानपुर जिले से राहुल गांधी युवा मोर्चा के अशोक उपाध्याय, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, सभासद राजदेव शुक्ल, प्रियंका फैंस एसोसिएशन के शरद श्रीवास्तव ने पार्टी अध्यक्ष को हनुमानजी की प्रतिमा भेंट की। यहां युवक कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल मिश्रा, राजेश तिवारी, लाल पदमाकर ¨सह, भादर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ¨सह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलाउद्दीन हाशमी, नफीस फारुकी, पवन मिश्र, ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री ओपी ¨सह, मकसूद आलम, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुब्रत ¨सह, एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव प्रशांत ¨सह, जिला अध्यक्ष मानस तिवारी, समर अशरफ जिलानी आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा नागरिक एकता पार्टी, लोकदल और एक्शन पार्टी के नेताओं ने भी हाजिरी लगाई।

chat bot
आपका साथी