गुस्साए भतीजे ने चाचा और उसके घर वालों को पीटा

बछरावां (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में मंगलवार की रात खेत से बेसहारा जानवर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 12:03 AM (IST)
गुस्साए भतीजे ने चाचा और उसके घर वालों को पीटा
गुस्साए भतीजे ने चाचा और उसके घर वालों को पीटा

बछरावां (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव में मंगलवार की रात खेत से बेसहारा जानवर भगाने में चाचा और भतीजे में विवाद हो गया। गुस्साए भतीजे ने चाचा और उसके परिवारीजनों की जमकर पिटाई की। इसमें एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव का रहने वाला चंद्रराज अपने खेतों की रखवाली करने गया था। वहां छुट्टा मवेशी फसल को चर रहे थे। उसने उन्हें भगाने का प्रयास किया। उसके खेत के बगल में ही उसके भाई का खेत है। मवेशी भाई के खेत से होते हुए भागे। आरोप है कि मौके पर भतीजा खड़ा था। अपने खेत से होकर मवेशियों को जाता देख वह भड़क उठा। चंद्रराज के भतीजे ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे रेलवे लाइन से बांधने का प्रयास भी किया। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर पहुंचा। तब तक आरोपित अपने अन्य परिवारजनों के साथ फिर उसके घर आ गया। सभी ने उसके घर पर हमला कर दिया। चंद्रराज के पूरे परिवार को पीटा। घटना में चंद्रराज, उसके बेटे पारुल, आशीष और बहू पूजा को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से आशीष व पूजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंचार्ज थानाध्यक्ष मणिशंकर तिवारी ने बताया बेसहारा जानवरों को भगाने में विवाद हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी