बरीक्षा में जाने के लिए समय से तैयार नहीं हुई पत्नी तो मारा चाकू

रायबरेली शहर के मोहद्दीनपुर में पत्नी के समय से तैयार न होने पर उसका पति आपा खो बैठा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:19 AM (IST)
बरीक्षा में जाने के लिए समय से तैयार नहीं हुई पत्नी तो मारा चाकू
बरीक्षा में जाने के लिए समय से तैयार नहीं हुई पत्नी तो मारा चाकू

रायबरेली : शहर के मोहद्दीनपुर में पत्नी के समय से तैयार न होने पर उसका पति आपा खो बैठा। उसने न सिर्फ मारपीट की बल्कि पत्नी के हाथ में चाकू भी घोंप दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपित पति की तलाश में जुटी है।

घायल सुनीता अपने पति राजकुमार के साथ अपनी ननिहाल मोहद्दीनपुर में रहती है। सोमवार को दोनों को रिश्तेदारी में एक बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। राजकुमार पहले घर से तैयार होकर निकल गया। उसने पत्नी से कहा था कि तुम तैयार होकर चौराहे पर आ जाओ। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब सुनीता चौराहे पर नहीं आई तो राजकुमार आगबबूला हो गया। वह गुस्से में घर लौट आया और पत्नी को लात घूसों और डंडे से जमकर मारापीटा। घर पर रखी चाकू से उसने सुनीता के हाथ में वार कर दिया। तब तक घरवाले बीचबचाव करने आ गए। गुस्से से तमतमाया राजकुमार वहां से चला गया। सुनीता की मौसी का लड़का उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आया। यहां उसका इलाज हो रहा है। मामले की सूचना पर शहर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान लिया। फिर उसके पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।

शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद रिपोर्ट मिलने पर मुकदमे में जरूरी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी