अर¨वद बने उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष

जासं, रायबरेली : व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 08:47 PM (IST)
अर¨वद बने उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष
अर¨वद बने उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष

जासं, रायबरेली : व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन किया गया। वहीं, व्यापारियों की आमसभा में सर्वसम्मति से अर¨वद श्रीवास्तव को उप्र उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अर¨वद श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में भ्रमण कर शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार किया जायेगा और निष्ठावान व्यापारियों को मंडल में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा को नगर अध्यक्ष, शिव सहाय गुप्ता को वरिष्ठ संरक्षक, पीबी ¨सह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वामी जितेंद्र भारतीय को उपाध्यक्ष एवं हरीश अवस्थी को वितरक संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी मंडल का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर अनुराग शुक्ला, विष्णु श्रीवास्तव, पंकज ¨सह, राजेन्द्र बाजपेई, विनय श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी