एम्स में टोकन और रजिस्ट्रेशन के समय में बदलाव

राही (रायबरेली) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दरियापुर में ओपीडी के टोकन और रजिस्ट्रेश्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:04 AM (IST)
एम्स में टोकन और रजिस्ट्रेशन के समय में बदलाव
एम्स में टोकन और रजिस्ट्रेशन के समय में बदलाव

राही (रायबरेली): अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दरियापुर में ओपीडी के टोकन और रजिस्ट्रेशन के समय में बदलाव किया गया है। पहले सोमवार से शुक्रवार तक टोकन का समय सुबह आठ से 10 बजे तक शनिवार को सुबह आठ से 9:30 बजे तक था। रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुक्रवार तक 11 बजे तक होता था। जिसमें एम्स प्रशासन ने टोकन और रजिस्ट्रेशन के समय में बढ़ोतरी कर दी है। अब सोमवार से शनिवार तक टोकन सुबह आठ से 11 बजे तक और रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह आठ से 12 बजे तक किया जाएगा। शनिवार को सुबह आठ से 11:30 बजे तक किया जाएगा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि यह समय परिवर्तन मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखकर निदेशक एम्स, प्रो. जगत राव के निर्देश पर किया गया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

chat bot
आपका साथी