रिश्तेदारी में आई विवाहिता का लटकता मिला शव

ऊंचाहार (रायबरेली): रिश्तेदारी में आई विवाहिता का घर के अंदर शव लटकता मिला। घटना के समय परिवारीजन बा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:25 AM (IST)
रिश्तेदारी में आई विवाहिता का लटकता मिला शव
रिश्तेदारी में आई विवाहिता का लटकता मिला शव

ऊंचाहार (रायबरेली): रिश्तेदारी में आई विवाहिता का घर के अंदर शव लटकता मिला। घटना के समय परिवारीजन बाहर गए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है। मृतका ने आत्महत्या की है या फिर हत्या हुई है, इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नजनपुर का है। गांव के शिवचंद्र की ससुराल क्षेत्र के डूंडीबाग गांव में है। शिवचंद अपने घर का निर्माण करा रहा है। जिसमें काम करने के लिए उनके ससुराल से रिश्तेदार आए थे। इसमें उनके साले अनिल कुमार और उनकी पत्नी अर्चना भी आई थी। गुरुवार को निर्माण काम बंद था। इसलिए अनिल वापस अपने घर चला गया, लेकिन उसकी पत्नी अर्चना रुक गई थी। बताते है कि दोपहर बाद शिवचंद अपने खेत में काम करने चला गया। वहीं उसकी पत्नी बैंक में रुपये निकालने गयी थी। घर में अर्चना अकेली थी। शाम करीब चार बजे जब शिवचंद घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। घर के दीवार के सहारे छज्जे के छल्ले में साड़ी से अर्चना का शव लटक रहा था। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। कोतवाल बृज मोहन ने बताया कि अभी तक परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। मामले की जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी