वर्चस्व के लिए भिड़े दो पक्ष, 17 से अधिक जख्मी

अमेठी : जिले के जामों थाना क्षेत्र के हेरुआ गांव में शनिवार को ईद के दिन वर्चस्व को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 11:49 PM (IST)
वर्चस्व के लिए भिड़े दो पक्ष, 17 से अधिक जख्मी
वर्चस्व के लिए भिड़े दो पक्ष, 17 से अधिक जख्मी

अमेठी : जिले के जामों थाना क्षेत्र के हेरुआ गांव में शनिवार को ईद के दिन वर्चस्व को लेकर दो संप्रदायों के लोग आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में दोनों तरफ से ईट-पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। मारपीट में दोनों पक्षों के सत्रह से अधिक लोग घायल हो गए। घटना में पुलिस की मौजूदगी में फाय¨रग की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस फाय¨रग से इंकार कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और घायलों को अगल-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

थाना क्षेत्र के हेरुआ गांव में वर्चस्व को लेकर काफी समय से तनातनी चली आ रही है। शनिवार को दोनों समुदायों के लोग बाइक की आवाजाही को लेकर भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। अमर बहादुर की पक्ष से उनके साथ ही समर बहादुर, शेर बहादुर, रवींद्र, ननही, मनोज, पिंटू, सिंटू व विजय सहित कई और लोगों को चोटें आई हैं। सभी का इलाज जामों सीएचसी में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल रहमत, मो. वसीर, हसनरजा, मुमताज, सलमान, मो. अख्तर, अल्ताफ व तौफिक को इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया की दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश काफी समय से है। इससे पहले भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं। मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग नामजद हुए हैं।

chat bot
आपका साथी