कर्ज में डूबे किसान ने दी जान

अमांवा, संवाद सूत्र : मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव में रविवार की रात कर्ज से डूबे किसान ने

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jul 2015 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2015 08:29 PM (IST)
कर्ज में डूबे किसान ने दी जान

अमांवा, संवाद सूत्र : मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव में रविवार की रात कर्ज से डूबे किसान ने एक कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद किसान के घर में कोहराम मच गया है। घटनाक्रम में रामनिहोर तिवारी उम्र 60 ने भारतीय स्टेट बैंक रूपामऊ से किसान क्रेडिट कार्ड पर 50 हजार का कर्ज ले रखा था और साधन सहकारी समिति रूस्तमपुर से गेहूं कि फसल पर खाद बीज का कर्ज चालीस हजार रुपये लिया था। कर्ज की भरपाई बैंक में न करने पाने से बैक कर्मी आए दिन उसके घर वसूली करने जाते थे। मृतक के परिजनों के मुताबिक बैंक वाले यह कहते थे कि कर्ज वापस नहीं करोगे तो पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा। किसान राम निहोर तिवारी ने हताहत होकर बीती रात कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन सुबह सोकर उठे तो देखा की पिता चारपाई से गायब थे। उसके बाद आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसके बाद घर के पास कुएं में जाल डालकर देखा तो शव उतराता मिला परिजनों ने घटना की जानकारी मिल एरिया पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी