सड़क है कि जानवरों का चारागाह..

रायबरेली, जागरण संवाददाता : शहर की इस सड़क को देखकर चौंकिये जरा भी नही, पालिका प्रशासन ने इस व्यस्

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 07:37 PM (IST)
सड़क है कि जानवरों का चारागाह..

रायबरेली, जागरण संवाददाता :

शहर की इस सड़क को देखकर चौंकिये जरा भी नही, पालिका प्रशासन ने इस व्यस्ततम मार्ग को जानवरों का चारागाह बना दिया है तभी तो देखिये यहां जानवरों का विचरण खुल्ला हो रहा है। कभी- कभी तो जाम लगने का एक प्रमुख कारण यह आवारा पशु भी हैं। इन जानवरों की धरपकड़ के लिये पालिका प्रशासन पहले ही हाथ खड़े कर चुका है। मतलब भी सीधा है कि अभी यहां चारागाह बना रहेगा।

शहर के नगर पालिका परिक्षेत्र में इस समय लगभग दो सैकड़ा आवारा पशु हैं। बस स्टाप, रेलवे स्टेशन, साकेत नगर, इंदिरा नगर, सिविल लाइन आदि मार्गो में कभी भी आवारा जानवरों का विचरण देखा जा सकता है। आवारा पशुओं की सर्वाधिक संख्या जिला अस्पताल के समीप है। इस मार्ग को मान ही लीजिये कि पालिका प्रशासन ने यहां चारागाह घोषित कर दिया है। ईओ पीएन सिंह ने कहा कि अभी तक कोई ठोस कदम आवारा पशुओं को हटाने में नही किया गया है बोर्ड की बैठक में इस पर भी चर्चा करेंगें।

chat bot
आपका साथी