दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो घायल

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 06:33 PM (IST)
दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो घायल

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : मंगलवार को क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।

पहली मार्ग दुर्घटना ऊंचाहार नगर से जुड़े मदारीगंज गांव के सामने हुई। गाँव के शिव लाल (55) लखनऊ-इलाहाबाद राज मार्ग पार कर रहे थे तभी इलाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी मार्ग दुर्घटना ऊंचाहार चौराहे पर हुई। क्षेत्र के बिकई गांव निवासी कमलेश का बेटा अमित नगर के हर नारायण इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। वह किसी काम से ऊंचाहार चौराहे पर गया था। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने किशोर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि किशोर को गंभीर चोटें थी उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी