दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 05:43 PM (IST)
दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

बछरावां-रायबरेली, जागरण संवाददाता : बछरावां थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी एक विवाहिता ने गांव के एक युवक पर वीडियो क्लिप बना कर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगया है। पीड़िता के शिकायत सुनने के बाद एसपी के निर्देश पर बछरावां एसओ ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को एसपी कार्यालय आई कंडौली गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि 30 जून 2012 को उसका 12 वर्षीय लड़का गायब हो गया था। इसकी एफआईआर बछरावां थाने में दर्ज है। कुछ दिन बाद गांव के इसरत अली पुत्र सरफुद्दीन ने कहा कि उसे मालूम है कि तुम्हारा बेटा कहां और किस हालत में है। इसी शर्त के चलते उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि इसरत ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली और उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसरत की धमकी से परेशान हो कर विवाहिता ने अपने पति को सारी बाते बताई। महिला ने एसपी एन. कोलांची को पूरी आप बीती सुनाई। इसके बाद एसपी के आदेश पर बछरावां थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी