डायरिया पसार रहा पांच, चार मरीज भर्ती

By Edited By: Publish:Thu, 17 Apr 2014 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 17 Apr 2014 05:35 PM (IST)
डायरिया पसार रहा पांच, चार मरीज भर्ती

ऊंचाहार, संवाद सहयोगी : क्षेत्र में उल्टी-दस्त का संक्रमण शुरू हो गया है। इसके चलते गुरुवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित चार लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ गांवों में फैली गंदगी के कारण संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। गुरुवार को संक्रमण की चपेट में आए कंदरावा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री रेनू, ऊंचाहार कस्बा निवासी हबिबुर्रहमान, जसौली गांव निवासी कमरुद्दीन की पत्‍‌नी नगीना और कस्बा के मोहल्ला फाटक भीतर निवासी शबबीर की पत्‍‌नी वकीलुन निशा को उल्टी-दस्त के कारण सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उपरोक्त सभी मरीज विगत एक सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस समय संक्त्रामण का खासा प्रभाव है, इसके कारण बड़ी संख्या में मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उधर अस्पताल की दशा यह है कि वाडरें में भर्ती महिला मरीजों के लिए महिला स्वास्थय कर्मचारियों कि ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। इसके कारण पुरुष चिकित्सक ही महिलाओं की तीमारदारी करते हैं। सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के प्रभारी डा. आरबी सिंह यादव ने बताया कि भर्ती हुए सभी मरीज स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। महिला वाडरें में महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी