Mukhtar Ansari Son: दाखिल नहीं हो पाई मुख्‍तार के बेटे अब्बास अंसारी की पेरोल की अर्जी, एडवोकेट ने कही ये बात

मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पेरोल दिए जाने या फिर न्यायिक हिरासत में जनाजे में शामिल होने की इजाजत दिए जाने की अर्जी शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में नहीं दाखिल हो सकी। एडवोकेट उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी के पेरोल या अन्य कोई लीगल रेमिडी के लिए हाईकोर्ट में भी प्रयास किया जाना है।

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain Publish:Sat, 30 Mar 2024 07:26 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2024 07:26 AM (IST)
Mukhtar Ansari Son: दाखिल नहीं हो पाई मुख्‍तार के बेटे अब्बास अंसारी की पेरोल की अर्जी, एडवोकेट ने कही ये बात
Mukhtar Ansari Son: दाखिल नहीं हो पाई मुख्‍तार के बेटे अब्बास अंसारी की पेरोल की अर्जी। (फाइल फोटो)

विधि संवाददाता, प्रयागराज। मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए विधायक बेटे अब्बास अंसारी को पेरोल दिए जाने या फिर न्यायिक हिरासत में जनाजे में शामिल होने की इजाजत दिए जाने की अर्जी शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में नहीं दाखिल हो सकी।

एडवोकेट उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी के पेरोल या अन्य कोई लीगल रेमिडी के लिए हाईकोर्ट में भी प्रयास किया जाना है। इसके लिए याचिका/अर्जी तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तैयारी चल रही है और अर्जी दाखिल होने या किसी कोर्ट में मेंशन की बात महज अफवाह या चर्चा है।

मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। कासगंज जेल में बंद विधायक बेटे अब्बास अंसारी को मुख्तार के जनाजे में शामिल होना है। इसीलिए पेरोल की अर्जी दाखिल की जानी है।

यह भी पढ़ें -

मुख्तार की मौत से सियासत पर बड़ा असर… लोकसभा चुनाव में दिखेगी तपिश, राजनीतिक दल एक दूसरे पर करेंगे ‘हमला’

'मोदी ने तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण का काम किया', सीएम योगी ने विपक्ष पर किया प्रहार, जनता को बताई वोट की अहमियत

chat bot
आपका साथी