अचानक बदला मौसम, बूंदाबंदी से बढ़ी ठंड

जिले में बुधवार को मौसम बदला और बूंदाबांदी होने लगी। इससे ठंडक बढ़ गई। बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। इसके पूर्व सोमवार की भोर में बरसात हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:50 PM (IST)
अचानक बदला मौसम, बूंदाबंदी से बढ़ी ठंड
अचानक बदला मौसम, बूंदाबंदी से बढ़ी ठंड

संसू, प्रतापगढ़ : जिले में बुधवार को मौसम बदला और बूंदाबांदी होने लगी। इससे ठंडक बढ़ गई। बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। इसके पूर्व सोमवार की भोर में बरसात हुई थी।

बुधवार को सुबह एक बार धूप निकली। दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदला और बरसात होने लगी। लगभग आधे घंटे की बरसात के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं से ठंडक बढ़ गई। बेमौसम बरसात ने रबी फसलों की बोआई, खेतों की जोताई व अन्य खेती किसानी के कार्य को प्रभावित कर दिया है। इससे किसानों का चितित होना लाजिमी है। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि न्यूनतम तापमान 14.9 व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवाएं चल रहीं थीं। एक मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। उप कृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि गेहूं की बोआई शुरू हो गई है। अभी कुछ किसानों की धान की फसल खेत में ही है तो कुछ ने काट कर खेत में रखा है। हल्की बारिश से कुछ किसानों का नुकसान होगा।

---

अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज

संसू, रानीगंज : मौसम का मिजाज बदलने से ठंड बढऩे के साथ कोरोना वायरस बढऩे का भी अंदेशा हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ गई है। सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आने से मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को सीएचसी रानीगंज में अधीक्षक डा. पंकज मिश्रा, डा. ओपी पटेल, डा. नरेंद्र मौर्य ने अपने कक्ष में बैठकर मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दे रहे थे। अधीक्षक ने बताया कि ठंड के मौसम में कोरोना वायरस बढऩे की संभावना है। इसलिए सावधानी बरतें। भीड़ से बचें, मास्क लगाकर बाहर निकलें। सैनिटाइजर व साबुन से हाथ धोएं तभी बचाव होगा। सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर अस्पताल में डाक्टर को दिखाएं। ठंड में गर्म कपड़े पहने और खानपान पर विशेष ध्यान दें।

chat bot
आपका साथी