स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को छेड़ा, थाने में पंचायत

यूं तो बराती-घराती में विवाद के कई कारण सुनने में आते हैं मगर मऊआइमा में रविवार रात स्टेज पर दूल्हा ही दुल्हन को छेड़ दिया। जयमाल के समय इस तरह की हरकत से दुल्हन गुस्से से लाल-पीली हो गई और उसने शादी से इन्कार कर दिया। मौके की नजाकत भांप दूल्हा भाग निकला। दोनों ओर से विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और प्रतापगढ़ से गए दूल्हा पक्ष के लोगों को मऊआइमा थाने में बैठा लिया। देर रात तक पंचायत चलती रही लेकिन पुलिस समझौता नहीं करा सकी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 11:13 PM (IST)
स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को छेड़ा, थाने में पंचायत
स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को छेड़ा, थाने में पंचायत

संसू, सुवंसा : यूं तो बराती-घराती में विवाद के कई कारण सुनने में आते हैं, मगर मऊआइमा में रविवार रात स्टेज पर दूल्हा ही दुल्हन को छेड़ दिया। जयमाल के समय इस तरह की हरकत से दुल्हन गुस्से से लाल-पीली हो गई और उसने शादी से इन्कार कर दिया। मौके की नजाकत भांप दूल्हा भाग निकला। दोनों ओर से विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और प्रतापगढ़ से गए दूल्हा पक्ष के लोगों को मऊआइमा थाने में बैठा लिया। देर रात तक पंचायत चलती रही लेकिन पुलिस समझौता नहीं करा सकी।

इस जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ गांव के रामबरन यादव के भतीजे दिनेश यादव की शादी प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित बांकेजलालपुर के एक व्यक्ति की बेटी से शादी तय हुई थी। इसी क्रम में रविवार को यहां से बरात मऊआइमा गई। वहां पर रात को करीब दस बजे जयमाल का कार्यक्रम शुरू हो गया। दोनों ओर से घराती-बराती जुटे थे। बारी दूल्हा और दुल्हन के जयमाल पहनाने की आई। इसी बीच दूल्हा दिनेश यादव को ना जाने क्या सूझा, उसने दुल्हन को छेड़ दिया। अचानक दूल्हे का यह व्यवहार दुल्हन को इतना नागवार गुजरा कि वह दूर जा खड़ी हुई। उसने दूल्हे पर छेड़ने का आरोप लगा दिया। बात बढ़ गई। दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और इस बीच दूल्हा भाग निकला। विवाद की सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस की कार्रवाई से डरे बराती रात में ही वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। दोनों पक्षों के बीच चली वार्ता के दौरान पुलिस समझौता कराने की कोशिश करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर मऊआइमा आरके पटेल के मुताबिक दूल्हे पर दुल्हन को छेड़ने का आरोप है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद को सुलझाने की कोशिश चल रही है, अभी बात नहीं बन पाई है।

chat bot
आपका साथी