सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

गांधी इंटर काले गांधी इंटर काले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 06:03 PM (IST)
सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

संसू, लालगंज : गांधी इंटर कालेज सांगीपुर के सभागार में प्रतिभा पुरस्कार का आयोजन हुआ। यूपी बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय के टापर रहे मेधावियों के चेहरे गायत्री देवी स्मृति प्रतिभा पुरस्कार पाकर खिल उठे। मुख्य अतिथि समाजसेवी डा.भालचंद्र तिवारी ने कहा कि विश्व में भारत का तेजी से बढ़ता मान मेधावियों की कड़ी मेहनत व गुणवत्तापरक शिक्षा की देन है। विशिष्ट अतिथि अशोक तिवारी व सुरेश तिवारी ने आधुनिक परिवेश में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। टापर सोनू प्रजापति, खुशी गिरि, रवि विश्वकर्मा, दीपक पाल, सौरभ विश्वकर्मा व महेश मौर्य को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, जिपंस प्रतिनिधि अशोकधर द्विवेदी, रिंकू सिंह परिहार, लल्लन सिंह, प्राचार्य डा. चंद्रप्रकाश आदि ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी