सपा ने निकाली साइकिल रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की

शासन की नीतियों के विरोध को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष छविनाथ यादव के नेतृत्व में बुधवार को आसपुर देवसरा क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर फिजिकल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई गईं। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने साइकिल रैली को रोकने की अपील की। इस बात को लेकर सपाइयों और पुलिस फोर्स के बीच धक्का-मुक्की हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 11:28 PM (IST)
सपा ने निकाली साइकिल रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की
सपा ने निकाली साइकिल रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की

संसू, पट्टी : शासन की नीतियों के विरोध को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाअध्यक्ष छविनाथ यादव के नेतृत्व में बुधवार को आसपुर देवसरा क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर फिजिकल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़ाई गईं। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने साइकिल रैली को रोकने की अपील की। इस बात को लेकर सपाइयों और पुलिस फोर्स के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के मना करने के बावजूद सपाइयों ने रैली जारी रखी। सपा कार्यकर्ता बुधवार की सुबह दस बजे रैली लेकर निकले और आसपुर देवसरा से कबीरपुर पहुंचे। यहां से पूरे दलपत शाह होते हुए भाटी कुटी पहुंचे। यहां पर रैली का समापन हुआ। रैली में सपा नेता पप्पू यादव, लाल बहादुर पासी, रामबचन यादव, उमाशंकर यादव, रमाशंकर यादव, विजय यादव, सभापति यादव, अनीश खान, असगर अंसारी सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एएसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश : एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने सपा कार्यकर्ता द्वारा किए गए नियम उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

एक दर्जन से अधिक लोगों ने ली सपा की सदस्यता : नगर के बाईपास स्थित एक विद्यालय में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के सामने विभिन्न राजनैतिक दलों को छोड़कर 16 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने नए कार्यकर्ताओं का माला पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की नीतियों में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। इतनी बड़ी संख्या में दूसरी पार्टी छोड़कर लोगों का आना इस बात का प्रमाण है। सपा की सदस्यता लेने वालों में ललित नारायण मिश्र, अतुल पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, प्रणव मिश्र, गौरव त्रिपाठी, नीलेश मिश्र, उत्तम पाठक, संदीप पांडेय, प्रिस पांडेय, राकेश तिवारी, अतुल पांडेय, प्रदीप तिवारी, आलोक तिवारी, तीर्थराज तिवारी, धीरज तिवारी, विमल कुमार तिवारी, बलिस्टर तिवारी प्रमुख रुप से रहे। संचालन असगर अंसारी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भैया राम पटेल, पप्पू यादव, रमाशंकर यादव, विजय यादव, अनीस खान सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी