सांगीपुर में सास-बहू को तमंचा सटाकर लाखों की लूट

प्रतापगढ़ : गोड़वा (पंडित का पुरवा) गांव में गुरुवार देर रात तमंचे से लैस आधा दर्जन बदमाशो ने एक घर में लूटपाट की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 11:23 PM (IST)
सांगीपुर में सास-बहू को तमंचा सटाकर लाखों की लूट
सांगीपुर में सास-बहू को तमंचा सटाकर लाखों की लूट

प्रतापगढ़ : गोड़वा (पंडित का पुरवा) गांव में गुरुवार देर रात तमंचे से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी, पुत्रवधू को तमंचा सटाकर नकदी समेत लाखों का जेवर लूट लिया। यही नहीं भागते समय बदमाशों ने हवाई फाय¨रग करने के साथ दीवार पर बम भी फोड़ा। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा (पंडित का पुरवा) गांव निवासी बेनी माधव मिश्र रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह पत्नी गुलाब कली के साथ गांव में रहते हैं। उनके चार बेटे अनिल, अशोक, विजय और अजय बाहर रहकर रोजगार करते हैं। गुरुवार रात वह घर के बाहर बरामदे वाले कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी घर के अंदर कमरे और बहू दिव्या पत्नी अजय अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे पीछे से सीढ़ी लगाकर हथियारों से लैस सात नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। मुख्य गेट का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। सास और बहू को तमंचा सटा दिया और धमकी दिया कि शोर मचाने की कोशिश की तो गोली मार दी जाएगी। इसके बाद बदमाशों ने नकदी समेत लाखों का जेवर समेट लिया।

इस बीच गुलाब कली ने शोर मचाया तो एक बदमाश ने उनकी जमकर पिटाई की। वहीं गुहार सुनकर बाहर सो रहे बेनीमाधव को बदमाशों के घर में घुसे होने की जानकारी हुई। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। लगभग आधा घंटे तक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाहर निकले। दहशत फैलाने के लिए हवाई फाय¨रग की और फिर घर की दीवार पर बम फोड़ते हुए भाग निकले। फाय¨रग व धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घर से निकलने का साहस नहीं जुटा सके। रिटायर्ड शिक्षक बेनीमाधव का कहना है कि बदमाश उनकी पेंशन का 20 हजार रुपये और लाखों के जेवरात लूट ले गए। एसओ अनिरुद्ध ¨सह का कहना है कि तहरीर मिली है, मौके पर से एक जीवित बम मिला है। जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आठ घंटे बाद पहुंची पुलिस : रिटायर्ड शिक्षक बेनीमाधव के घर में गुरुवार को हुई लाखों की लूट की घटना की सूचना मिलने के करीब आठ घंटे बाद पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस को घटना की सूचना रात में ही दे गई थी, लेकिन पुलिस सुबह करीब नौ बजे पहुंच सकी।

डरा सहमा है परिवार : घर में पत्नी व बहू को बंधक बनाकर हुई लाखों की लूट की घटना से बेनीमाधव व उनका परिवार डरा सहमा है। बेनीमाधव ने बताया कि उनका बेटा अजय दो दिन पूर्व ही दिल्ली गया है। वह अपनी पत्नी को कुछ दिनों के लिए यहीं छोड़ गया था। किसी को क्या पता था, ऐसी घटना हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी