पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी

संसू, डेरवा : जेठवारा पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश अखिलेश मिश्र निवासी बलापुर भड़भड़ी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:23 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी
पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी

संसू, डेरवा : जेठवारा पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश अखिलेश मिश्र निवासी बलापुर भड़भड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की। बुधवार की शाम एसएसआइ राजेश कुमार मिश्र अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे कि तभी सूचना मिली कि लूट का इनामी अखिलेश सराय आनादेव से अपने घर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बरिश्ता तिराहे पर चे¨कग लगा दी। इसी बीच एक बाइक आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। उसके पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। अखिलेश कुमार मिश्र पुत्र स्व. महेश नारायण मिश्र ने बीते 27 फरवरी 2016 को नारायणपुर के पास कृष्ण कुमार सोनी पुत्र राम शरण सोनी निवासी श्याम विहारी गली प्रतापगढ़ को लूट लिया था। इसके बाद पांच नवंबर 2017 को मानधाता थाना क्षेत्र में मोहनगंज निवासी शिव कुमार सोनी पुत्र राम दास सोनी को लूट लिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बीते दिनों पुलिस ने अखिलेश पर दस हजार का इनाम घोषित किया।

chat bot
आपका साथी