मृत जानवरों के दुर्गंध पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सीवीओ को घेरा

मेहंदिया गो आश्रय स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य पशुचिकित्साधिकारी का ग्रामीणों ने घेर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 06:05 AM (IST)
मृत जानवरों के दुर्गंध पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सीवीओ को घेरा
मृत जानवरों के दुर्गंध पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सीवीओ को घेरा

मेहंदिया गो आश्रय स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य पशुचिकित्साधिकारी का ग्रामीणों ने घेराव किया। कहा कि यहां से मृत गो वंश की दुर्गंध से वे सभी काफी परेशान हैं। इस पर सीवीओ ने कहा कि अब यदि यहां से दुर्गंध निकलती है तो सेक्रेटरी व डिप्टी सीवीओ पर एफ आइआर कराई जाएगी।

सीवीओ डॉ. विजय प्रताप सिंह शुक्रवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे गो आश्रय स्थल मेहंदिया पहुंचे। यहां पहले से मृत तीन जानवर के शव मिट्टी से बाहर दिख रहे थे और उनसे दुर्गंध निकल रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए उनका घेराव किया। सीवीओ ने कहा कि मृत गोवंश को नमक डलवा कर गड़वाया जा रहा है। स्थाई व्यवस्था के लिए उन्होंने एसडीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि गो आश्रय स्थलों की देखरेख का जिम्मा संबंधित एसडीएम व बीडीओ को सौंपा गया है। सप्ताह में दो दिन बीडीओ व एक दिन एसडीएम को यहां विजिट करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अब यदि दुर्गंध निकलती है तो सेक्रेटरी व डिप्टी सीवीओ के खिलाफ एफआइआर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार दिखेगा। मामले की जानकारी डीएम को भी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी