सई नदी का जल स्तर बढ़ने से घबराए लोग, पानी में डूबी सीढि़यां

पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 11:30 PM (IST)
सई नदी का जल स्तर बढ़ने से घबराए लोग, पानी में डूबी सीढि़यां
सई नदी का जल स्तर बढ़ने से घबराए लोग, पानी में डूबी सीढि़यां

प्रतापगढ़ : पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी में आए तेज बहाव की विकरालता देख तटवर्तीय लोग दहशत में हैं। अब वह अपने घरों से पलायन करने की तैयारी में हैं। रात में कहीं जलस्तर बढ़ ना जाए, इसे लेकर लोग तनाव में हैं। वहीं अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के सदर बाजार वार्ड बेल्हा देवी धाम है। मंदिर के आसपास काफी जमीन की प्लाटिग हुई है। नदी की जमीन से सटकर लोगों ने घर बना लिए हैं। बरसात के दिनों में तो वहां का हाल बेहाल रहता है। अब बरसात शुरू हो गई है। दो दिन पहले तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। बुधवार सुबह अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा दिखा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेल्हा देवी धाम की आधा दर्जन सीढि़यां पानी में डूब गई हैं। नदी के आसपास बने घरों के लोग अब सतर्क हो गए हैं। पिछले तीन से चार सालों में बरसात के दौरान सई नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों घरों में पानी घुस जाता है। यहां रहने वाले परिवार के लोगों को पलायन करना पड़ता है। करीब एक माह बाद जब नदी का जलस्तर घटा, तब जाकर लोग वापस घर आए। इससे उनकी गृहस्थी का अधिकांश सामान बेकार हो गया था। एसडीएम सदर मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि सई नदी के जल स्तर बढ़ने की जानकारी मिली है। नजर रखने के लिए लेखपाल की ड्यूटी लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी