एक दिन पहले हुआ था सत्यम का मौत से सामना

कोहड़ौर क्षेत्र के मदाफरपुर गांव की अनुसूचित बस्ती कमें सत्यम 14 की शनिवार को नदी में स्नान करने के दौरान डूबकर मौत हो गई। एक दिन पहले भी वह डूबने लगा था हालांकि उसे बचा लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 11:20 PM (IST)
एक दिन पहले हुआ था सत्यम का मौत से सामना
एक दिन पहले हुआ था सत्यम का मौत से सामना

प्रतापगढ़ : कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर गांव के अनुसूचित बस्ती का सत्यम 14 पुत्र विजय अपने बुआ के घर नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनावा गांव आया तो यहां के बच्चों में रम गया। शनिवार की सुबह भी साथियों के साथ चमरौधा नदी में नहाने गया था और डूब गया। ग्रामीणों में अफसोस है कि उसे स्नान के लिए जाने से मना कर दिया गया होता तो हादसा न होता।

शुक्रवार को भी सत्यम चमरौधा नदी में स्नान करने गया था और डूबने लगा। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था। सत्यम कक्षा सात का छात्र था। उसके दो छोटे भाई हैं। उसके पिता विजय की मदाफरपुर बाजार में कपड़ा सिलाई की दुकान है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---

विजय के जाने का गम, पुलिस से रोष

संसू, मोहनगंज : ग्राम घूरीपुर का मूल निवासी विजय ¨सह उर्फ डब्लू सिटकहा मोहनगंज के पास सई नदी में नहाने के दौरान डूबा तो उसका कहीं पता नहीं चला। मोहनगंज चौकी प्रभारी वीरपाल ¨सह नदी के किनारे गये और लौट आये। उन्हें कोई गोताखोर नहीं मिला। यह कोई पहली घटना नहीं है, जब किसी के डूबने पर गोताखोर न मिले हों। ग्रामीणों में जहां विजय के डूबने का गम है, वहीं उन्हें हर बार इस तरह की घटना होने पर गोताखोरों के न मिलने का रोष भी है। पुलिस इसका प्रबंध नहीं करती।

......

काश नाले में स्नान करने से मना किया होता

संसू, दीवानगंज : कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव के नाले में नहाने गए रामचंद्र बनवासी का 13 वर्षीय पुत्र शक्ति कुमार देखते-देखते डूब गया। गांव के कुछ बच्चों के साथ नहाने गया हुआ था। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और उसे अचेतावस्था में पानी से बाहर निकाल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शक्ति कुमार कक्षा आठ का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

chat bot
आपका साथी