सीएए से किसी की नागरिकता को कोई भी खतरा नहीं

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को अफीम कोठी सभागार में नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में जन जागरण संगोष्ठी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 06:00 AM (IST)
सीएए से किसी की नागरिकता को कोई भी खतरा नहीं
सीएए से किसी की नागरिकता को कोई भी खतरा नहीं

जासं, प्रतापगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को अफीम कोठी सभागार में नागरिकता संशोधन अधिनियम के संदर्भ में जन जागरण संगोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि सीएए को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। जबकि यह कानून नागरिकता देने के लिए है, छीनने के लिए नहीं। सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष अभियान प्रभारी एवं कार्यकर्ता सभी मंडलों सेक्टरों में अभियान बनाकर विपक्षियों की साजिश का पर्दाफाश करें। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस व सहयोगी दल वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, जो निदनीय है। इस मौके पर जिले के सभी नवनिर्वाचित 31 मंडल अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर सम्मानित किया। संचालन जिला महामंत्री अशोक मिश्र ने किया। जन जागरण अभियान के जिला संयोजक राजेश मिश्र व अजय कुमार पांडेय ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर महामंत्री राजेश सिंह, राजेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष गोकुलनाथ श्रीवास्तव, सुनीता त्रिपाठी श्यामसुंदर टाऊ, पप्पन सिंह, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय, संजय मिश्रा, राजन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, यशोदा श्रीवास्तव, ज्योतिमा सिंह, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सूर्यकांत निराला व भाजयुमो अध्यक्ष रवि गुप्ता समेत लोग मौजूद रहे।

--

नागरिकता कानून देश के हित में

संसू रानीगंज : नागरिकता संशोधन कानून से किसी को नुकसान नहीं है। किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है। विपक्ष के लोग अनावश्यक अफवाह फैला रहे हैं। यह बातें रानीगंज विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कर दिखाया है वह किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज है। इस दौरान प्रतिनिधि नीरज ओझा, अजय ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, विनोद शुक्ला, कृपाशंकर गिरि, अंगद मौर्या, प्रधान बैरमपुर अशोक जायसवाल सहित लोग मौजूद रहे।

--

पंफ्लेट बांटकर किया जागरुक

संसू, रानीगंज : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर रानीगंज तहसील प्रशासन सतर्क है। अधिकारी पंफ्लेट चस्पा कर व बंटवाकर सीएए के बारे में लोगों को समझा रहे हैं कि इस कानून से किसी का कोई नुकसान नहीं है। कोई भ्रम न फैलाए अफवाहों से दूर रहें। नगर पंचायत रानीगंज ईओ राजभान शुक्ला, प्रधान बैरमपुर अशोक जायसवाल ने सुवंसा बाजार में नागरिकता कानून संशोधन कानून के बारे में पंफ्लेट देकर लोगों को जागरूक किया। वहीं एसडीएम राहुल कुमार यादव, सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार रवि सिंह, एसओ संजय पांडेय ने भी नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को समझाया। इस दौरान उपनिरीक्षक मनोज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजेश राय, राजेंद्र दूबे, कमलेश मिश्रा, सालिकराम शुक्ला ,रफीक, भोला यादव, सुहेल, केके यादव सहित पुलिस टीम रही।

chat bot
आपका साथी