नेता जी सुभाष का पराक्रम देता है प्रेरणा

प्रतापगढ़ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस का उनकी जन्म तिथि पर या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:41 PM (IST)
नेता जी सुभाष का पराक्रम देता है प्रेरणा
नेता जी सुभाष का पराक्रम देता है प्रेरणा

प्रतापगढ़ : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस का उनकी जन्म तिथि पर याद किया गया। जिले में विविध कार्यक्रम किए गए।

गड़वारा प्रतिनिधि के अनुसार निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गड़वारा बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रवि ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेता जी के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा। सबको उनका पराक्रम देश पर मर मिटने की प्रेरणा देता रहेगा। सदर विधानसभा प्रवासी सुनील राठौड़, मंडल महामंत्री गजराज सिंह, राजाराम वैश्य, सिद्धार्थ सिंह रघुवर, गौरी शंकर मिश्रा व संजय सोनी भी पहुंचे। इसी प्रकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में नेताजी सुभाष को याद किया गया। नगर के कार्यकर्ताओं ने पंजाबी मार्केट स्थित नेताजी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व चिलबिला स्थित सेवा बस्ती में ऊनी वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आंचल सिंह ने कहा कि अद्भुत साहस का वह वीर अपने बलिदान के बाद भी जीवंत है। कार्यक्रम में नगर सहमंत्री अंकुर मौर्या व सत्यम सिंह, नगर छात्रा प्रमुख ज्योति जायसवाल, विभाग संगठन मंत्री अमित देव,विभाग संयोजक सुधांशु रंजन मिश्रा,जिला संयोजक रमेश सिंह पटेल, दामिनी सोनी ने भी विचार रखे।

--

तब न होने पाता देश का विभाजन : रामानुजदास

जासं, प्रतापगढ़ : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी आश्रित संघ की ओर से वर्चुअल माध्यम से महानायक नेताजी सुभाष की जन्मतिथि मनाई गई। नेताजी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास अध्यक्ष ने कहा कि यदि 15 अगस्त 1947 के समय नेता जी होते तो शायद देश का विभाजन न होने पाता। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अग्रणी हैं। वह केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा की उनकी घोषणा से प्रत्येक भारतीयों के मन में राष्ट्रप्रेम की ज्योति जली थी। इस मौके पर भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, योगेश कुमार शुक्ला किसान, संतोष दुबे पूर्व सभासद, दिनेश शर्मा प्रतिनिधि, अशोक शर्मा, सचिव डॉ अवंतिका पांडेय ने भी विचार रखे।

--

मैं तुम्हें आजादी दूंगा

आजाद हिद फौज का गठन करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मतिथि रविवार को शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी मनाई गई। निदेशक राकेश सिंह ने कहा कि नेताजी ने नारा दिया था कि..तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। विद्यालय के शाश्वत केसरवानी, संकल्प सरोज, अर्पित सिंह, सामर्थ, अभिज्ञान, इशान मिश्रा आदि ने कहा कि नेताजी का त्याग सदैव हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा। निदेशिका अलका सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी