पट्टी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

प्रतापगढ़ : कोतवाली पट्टी क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 12:28 AM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 12:28 AM (IST)
पट्टी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
पट्टी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

प्रतापगढ़ : कोतवाली पट्टी क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त गांव निवासी अंजली (30) पत्नी नंदलाल ने सोमवार की रात अपना कमरा बंद करके छत पर लगे चूल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसकी चचेरी ननंद शिवानी के शौच जाने के लिए दरवाजा खटखटाने लगी। कुछ देर बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। बगल के दरवाजे से झांका तो देखा कि अंजली फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। घर में नंदलाल का बड़ा भाई प्रकाश परिवार समेत, उसके पिता पूर्णमासी, ताऊ मखनू, चाचा नन्हकू अपने बच्चों के साथ सोए थे। नंदलाल सोमवार शाम अपनी बुआ के घर मदाफरपुर गया था। नंदलाल की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बहन है, जो अपने ससुराल में थी। नंदलाल घर पर ही रहकर मजदूरी करता है।

परिजनों ने मायके वालों को सूचना दिया। प्रधान ने पट्टी पुलिस को घटना की जानकारी दिया। मायके वालों ने अपने सामने तहसीलदार पट्टी की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। पुलिस की छानबीन में शरीर पर मारपीट का कोई निशान नहीं पाया गया। वह कमरे में अकेली सोई थी। अंजली के माता पिता, पति नंदलाल रो-रोकर बेहाल थे। अंजली की मौत से आस-पास के लोग स्तब्ध थे। मृतका के पिता रामकुमार ने किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई करने से इन्कार किया।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

नंदलाल की शादी अंजली से लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। अंजली का मायका जौनपुर जिले महाराजगंज थाना के कोल्हुआ गांव में है। अंजली के पिता राम कुमार उमरवैश्य बार-बार यही कहकर रो रहे थे कि यही बेटी उनके लिए सब कुछ थी और वह भी अब छोड़कर चली गई। बहुत शौक से इसकी शादी की थी।

chat bot
आपका साथी