लोगों को देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

प्रतापगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल कार्य योजना की बैठक शुक्रवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM (IST)
लोगों को देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
लोगों को देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

प्रतापगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल कार्य योजना की बैठक शुक्रवार को हुई। इस दौरान पार्टी की तरफ से 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं को जोड़ने वाली कई योजनाओं पर चर्चा हुई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 के लक्ष्य को पाने के लिए आमजन से संपर्क करना होगा। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई ऐसी योजनाओं की जानकारी दी, जिसके जरिए युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सकता है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय ¨सह, जिला महामंत्री व नगर मंडल के प्रभारी दुर्गेश ओझा ने कार्यकर्ताओं को नमो एप के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच यूथ को जोड़ने का संकल्प दिलाया। संचालन भाजयुमो नगर अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने किया। बैठक में नगर मंत्री मनीष खंडेलवाल, आनंद ¨सह, शिल्पी, नाहर ¨सह, राहुल, संतोष मोदनवाल तथा गोपाल केसरवानी आदि मौजूद थे।

आरक्षण बिल पास होने पर जताई खुशी : सवर्णो को दस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का बिल संसद में पास हो जाने के बाद क्षेत्र के सवर्णो में खुशी की लहर व्याप्त है। स्थानीय ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार ¨सह पप्पू के नेतृत्व में ब्लाक सभागार में बैठक कर इस पर खुशी जताई गई। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण मिलने से समाज के तमाम गरीब सवर्ण जातियों का भला होगा। संचालन जिला मंत्री अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अवधेश ¨सह, डा. के एल विश्वकर्मा, पवन ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी