¨हदीभाषियों का पूरी दुनिया में है सम्मान : अनुपम श्याम

सिने अभिनेता अनुपम श्याम का कहना है कि पूरी दुनिया में हिंदीभाषियों का सम्मान है। वह प्रतापगढ़ में हिंदी पखवारे की शुरूआत करने के बाद बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 06:54 PM (IST)
¨हदीभाषियों का पूरी दुनिया में है सम्मान : अनुपम श्याम
¨हदीभाषियों का पूरी दुनिया में है सम्मान : अनुपम श्याम

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : बेल्हा में जन्मे और दुनिया के कई देशों में अभिनय का रंग जमाने वाले फिल्म अभिनेता अनुपम श्याम ¨हदी के कायल हैं। प्रतिज्ञा धारावाहिक में ठाकुर सज्जन ¨सह के रोल से खासे चर्चित हुए अनुपम श्याम बुधवार को प्रतापगढ़ जनपद में थे। वह बड़े गर्व से कहते हैं कि ¨हदी इस राष्ट्र की प्राण है। हम देश विदेश जहां भी गए, हमें ¨हदी बोलने वालों से बहुत अधिक सम्मान मिला। हम सबको ¨हदी बोलने में गर्व का अनुभव करना चाहिए, तभी मात्रभाषा ¨हदी का सिर ऊंचा रहेगा।

कविकुल के तत्वावधान में आयोजित ¨हदी पखवारा कार्यक्रम का श्रीगणेश करते हुए उन्होंने कहा कि सिनेमा का ¨हदी के प्रचार-प्रसार में महान योगदान है। रामानुज आश्रम शिवजी पुरम में हुए इस आयोजन के संयोजक ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने स्टार अनुपम श्याम और वरिष्ठ साहित्यकार भानु प्रताप त्रिपाठी मराल को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके पंडित सूर्य बली पांडेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान से विभूषित किया।

अध्यक्षता कर रहे राम सेवक त्रिपाठी प्रशांत लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने कहा कि ¨हदी ¨हद की पहचान है। कविकुल के अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन ने बताया कि संस्था द्वारा ¨हदी के विकास के लिए ऐसे आयोजनों की श्रृंखला चलाई जाएगी। कार्यक्रम में डा. शक्ति कुमार पांडेय, डा. श्याम शंकर शुक्ल श्याम, डा. सौरभ पांडेय, डा. रत्?नाकर, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, अनूप अनुपम, सत्येंद्र नाथ मृदुल, राजेश मिश्र, सुरेश व्योम, शेष नारायण दुबे राही, उज्जड जौनपुरी, अमर नाथ बेजोड़, मुकेश ओझा सहित अनेक कवियों ने एवं साहित्यकारों ने अपनी रचना और विचार प्रस्तुत किए। संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया।

chat bot
आपका साथी