प्रियंका के नेतृत्व में इतिहास रचेगी कांगेस

प्रतापगढ़ : अखिल भारतीय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 11:13 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 11:13 PM (IST)
प्रियंका के नेतृत्व में इतिहास रचेगी कांगेस
प्रियंका के नेतृत्व में इतिहास रचेगी कांगेस

प्रतापगढ़ : अखिल भारतीय कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश पूर्वी का प्रभारी बनाया है। ज्योतिरादित्य ¨सधिया को राष्ट्रीय महासचिव व यूपी पश्चिमी का प्रभारी बनाया गया है। इसे लेकर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि नेता जी की जयंती पर राहुल गांधी द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है। इससे इंदिरा युग की वापस होगी। पूर्व सांसद राज कुमारी रत्ना ¨सह ने कहा कि प्रियंका में इंदिरा की छवि दिखती है। कांग्रेस मजबूत होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष नर¨सह प्रकाश मिश्र ने कहा कि प्रियंका के नेतृत्व में इतिहास रचा जाएगा। शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने इंदिरा की छवि नजर आती है। इससे कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान रोहित शुक्ला, इसहाक खां, डा. वीके ¨सह, इंद्रानंद तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी, सुनील मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से विरोधियों की नींद उड़ गई है। इसी तरह यूथ कांग्रेस अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले का स्वागत किया गया। कांग्रेसियों द्वारा ढोल, मंजीरा और पटाखे फोड़ कर खुशी व्यक्त की गई। इस अवसर पर दानिश माबूद, बृजेंद्र द्विवेदी, इरफान अली, ओम प्रकाश मिश्र, गौरव तिवारी, अमित दुबे, सलीमउल्ला, अनूप यादव, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, मकरंद शुक्ल, शादान, अवनीश ¨सह, राज कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी