लो ऐसी बायोमीट्रिक मशीन का किया आविष्कार, कैद होंगे शातिर

मॉडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह की बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए मॉडल से जहां शातिर पकड़े जाएंगे वहीं महिला सुरक्षा का सपना भी साकार होगा। यहां की बालिकाओं ने महिला सुरक्षा का जो मॉडल बनाया है उसे हर थाने में लगा दिया जाए तो अपराधी आसानी से पकड़ लिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 10:53 PM (IST)
लो ऐसी बायोमीट्रिक मशीन का किया आविष्कार, कैद होंगे शातिर
लो ऐसी बायोमीट्रिक मशीन का किया आविष्कार, कैद होंगे शातिर

रमेश त्रिपाठी, प्रतापगढ़ : मॉडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह की बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए मॉडल से जहां शातिर पकड़े जाएंगे, वहीं महिला सुरक्षा का सपना भी साकार होगा। यहां की बालिकाओं ने महिला सुरक्षा का जो मॉडल बनाया है, उसे हर थाने में लगा दिया जाए तो अपराधी आसानी से पकड़ लिए जाएंगे।

स्कूल के प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मो. फरहीम के निर्देशन में विद्यालय की कक्षा आठ की शुभांगी सिंह, सृष्टि अग्रहरि तथा आस्था सिंह ने हर थाने में बायोमीट्रिक मशीन लगाने का माडल बनाया था। उनका कहना था कि इस मशीन से शातिर अपराधी यदि कहीं पूर्व में पकड़ा गया होगा तो उसकी सारी गतिविधियां आसानी से मालूम हो जाएंगी और उस पर आसानी से कार्रवाई हो सकेगी। बालिकाओं का कहना था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सपना तभी साकार होगा जब हम बेटियां सुरक्षित रहेंगी। इस बायोमीट्रिक मशीन से आदतन अपराधी हों या कोई और, वे कहीं भी अपराध करेंगे तो पकड़े जाएंगे। यूपी दिवस पर शहर में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं का यह प्रस्तुतीकरण देख विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर रीझ गए थे। मार्च 2021 में शहर के हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कहा था कि मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के बच्चों द्वारा बनाया गया महिला शक्ति का मॉडल वास्तव में विचार करने योग्य है । बच्चों की सोच वास्तव में काबिले तारीफ है। यहां से जाने के बाद इसकी चर्चा विधान परिषद सदस्य सोनकर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की तो मुख्यमंत्री कार्यालय से बधाई संदेश तत्कालीन बीएसए अशोक कुमार सिंह के पास आया था। इसे जागरण ने प्रकाशित भी किया था। शिक्षक फरहीम ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के दिन शुभांगी सिंह, सृष्टि अग्रहरि, आस्था सिंह के साथ ही ऋषि अग्रहरि, सतीश पाल, पीयूष पाल, कपिल पाल को उत्कृष्ट छात्र के रूप में सम्मानित किया गया था। कटरा गुलाब सिंह के बच्चे विदेशों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। कोरोना काल में वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों द्वारा दिया गया जागरूकता का संदेश अमेरिका तक गया था। स्कूल के पुरातन छात्र एसएन गुप्ता फ्लोरिडा अमेरिका में प्रोफेसर हैं। उन्होंने बच्चों के संदेश को वहां प्रसारित किया था। -- यह है अपने ढंग की बायोमीट्रिक मशीन

टीम लीडर शुभांगी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बायोमीट्रिक मशीन में कुछ ऐसा सिस्टम तैयार किया है कि एक बार इसमें जो डाटा सेव हो जाता है तो फिर कोई इसकी चोरी नहीं कर सकता। अंगूठे या उंगलियों के द्वारा इससे व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। बायोमीट्रिक सेंसर के माध्यम से जिस डिवाइस को लाक किया जाता है, उसे कोई भी हैक करके खोल नहीं सकता। यह एक ऐसा सिस्टम है, जिसके द्वारा व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। बायोमेट्रिक मशीन की मदद से व्यक्ति का चेहरे, आंखों, आवाज, ऊंगली या अंगूठे के निशान से पहचाना जा सकता है। हर थाने में इसका इस्तेमाल करने से फायदा यह होगा कि कोई अपराधी किसी भी थाने में एक बार भी पकड़ा गया और उसकी अंगुली के निशान इसमें सेव हो गए तो किसी भी मामले में फिर से पकड़े जाने पर पता चल जाएगा कि उसने पहले कहां-कहां अपराध किया है, इससे संबंधित थाने से उसका पूरा रिकार्ड हासिल करने में आसानी रहेगी।

chat bot
आपका साथी