पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव का कुंडा में डेरा, पुलिस बेचैन

संसू, कुंडा : 2005 में सरेंडर करने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने तीन दिन तक कुंडा को अपन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 11:03 PM (IST)
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव का कुंडा में डेरा, पुलिस बेचैन
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव का कुंडा में डेरा, पुलिस बेचैन

संसू, कुंडा : 2005 में सरेंडर करने वाली दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने तीन दिन तक कुंडा को अपना ठिकाना बनाए रखा। अपने तीन साथियों साथ वह एक सप्ताह तक कुसाहिल बाजार में रहीं, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। कुछ विवाद के बाद जब सीमा यादव ने यह ठिकाना छोड़ दिया तो पुलिस को भनक लगी। सीमा के क्षेत्र से चले जाने की कोई पुष्टि भी नहीं है, ऐसे में आशंकित पुलिस बेचैन है।

कानपुर देहात निवासी दस्यु सुंदरी सीमा यादव 2005 से पहले बीहड़ में आतंक का पर्याय थी। वर्ष 2005 में उसने इटावा पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया था और 2012 में शादी कर ली थी। इसके बाद से वे राजनीति में भी भाग्य आजमा रही हैं। ऐसे में दस्यु सुंदरी के अचानक कुंडा में प्रवास ने पुलिस अफसरों की नींद उड़ा दी है। सीमा यादव करीब एक सप्ताह पूर्व मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिल बाजार आई थीं। वे अपने तीन साथियों के साथ एक किराए के मकान में रह रही थीं। मकान मालिक की पत्नी से विवाद के बाद उसने वह ठिकाना छोड़ तो दिया, लेकिन उसने यह क्षेत्र छोड़ दिया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

हालांकि चर्चा है कि पूर्व दस्यु सुंदरी का कुंडा आगमन बेहद खास था और उसके साथी यहां किसी विशेष काम से ही आए थे। क्योंकि सीमा यादव के यहां आने का कोई विशेष कारण नजर नहीं आता है। पुलिस भी इस आशंका में ¨चतित है और सीमा यादव का पता तलाश कर रही है। हालांकि सीओ राधेश्याम का कहना है कि पुलिस के पास सीमा के आने की कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी