समर्थन में रैली की अफवाह पर मुस्तैद रही फोर्स

बाजार में रैली निकालने की अफवाह फैल गई। इसकी जानकारी होने पर सांगीपुर पुलिस सक्रिय हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:04 AM (IST)
समर्थन में रैली की अफवाह पर मुस्तैद रही फोर्स
समर्थन में रैली की अफवाह पर मुस्तैद रही फोर्स

संसू, सांगीपुर : नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में रविवार को दोपहर स्थानीय बाजार में रैली निकालने की अफवाह फैल गई। इसकी जानकारी होने पर सांगीपुर पुलिस सक्रिय हो गई। एसओ वीरेंद्र मिश्र ने फोर्स के साथ बाजार में मार्च किया। ब्लाक मुख्यालय, राजमतीपुर चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात थी। हालांकि शाम करीब चार बजे तक रैली न निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। एसओ वीरेंद्र मिश्र का कहना है कि रैली निकालने की अफवाह रही। कानून के समर्थन में उतरे अधिवक्ता

संसू रानीगंज : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रानीगंज तहसील के अधिवक्ता रविवार को सड़क पर उतर गए। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकालकर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इस कानून से देश के किसी भी तबके के नागरिकों का कोई नुकसान नहीं होगा। अधिवक्ताओं ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। जुलूस में अधिवक्ता जयेंद्रनाथ उपाध्याय, अजय उपाध्याय, सुरेश त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, विमल तिवारी, मनोज शुक्ला, देवेंद्र त्रिपाठी, रामचंद्र यादव, पुरुषोत्तम द्विवेदी, अनवारुल हसन, संतोष तिवारी, पंकज उपाध्याय, संतोष मिश्र, संजय द्विवेदी, आदि शामिल रहे। कार्यक्रम आज

संसू, सुवंसा : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 23 दिसंबर को तीन बजे सुवंसा बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह जानकारी अनिल सिंह ने दी है।

chat bot
आपका साथी