बेसहारा पशुओं के लिए वार्ड के सभी घरों से जुटा रहे एक-एक रोटी

नगर पालिका ने नई पहल की है। गो संरक्षण केंद्र पर मौजूद बेसहारा पशुओं को भूख से निजात दिलाने के लिए वार्ड के एक-एक घर से एक-एक रोटी इकट्ठा की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन की घर-घर से रोटी देने की अपील का इस कदर असर पड़ा है कि गो सेवा के नाम पर लोग अब स्वयं सफाईकर्मियों को रोटियां दे रहे हैं। इन रोटियों को एकत्रित करके वाहन के माध्यम से रोजाना गो संरक्षण केंद्र पर भेजा जा रहा है। वहां पर प्रत्येक पशुओं को रोटी खाने के लिए दी जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:04 PM (IST)
बेसहारा पशुओं के लिए वार्ड के सभी घरों से जुटा रहे एक-एक रोटी
बेसहारा पशुओं के लिए वार्ड के सभी घरों से जुटा रहे एक-एक रोटी

प्रतापगढ़ : नगर पालिका ने नई पहल की है। गो संरक्षण केंद्र पर मौजूद बेसहारा पशुओं को भूख से निजात दिलाने के लिए वार्ड के एक-एक घर से एक-एक रोटी इकट्ठा की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन की घर-घर से रोटी देने की अपील का इस कदर असर पड़ा है कि गो सेवा के नाम पर लोग अब स्वयं सफाईकर्मियों को रोटियां दे रहे हैं। इन रोटियों को एकत्रित करके वाहन के माध्यम से रोजाना गो संरक्षण केंद्र पर भेजा जा रहा है। वहां पर प्रत्येक पशुओं को रोटी खाने के लिए दी जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

शहर से सटे बराछा मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा गो संरक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां पर करीब 200 से अधिक बेसहारा पशु हैं। प्रत्येक पशु को रोजाना 30 रुपये के हिसाब से चोकर व भूसे का इंतजाम किया जा रहा है। इससे पशुओं की भूख मिटना संभव नहीं है। शहर के सभी वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मी जब कचरा उठाने लोगों के घर पहुंचते हैं तो नागरिक कूड़ा देने के साथ ही एक-एक रोटी भी दे रहे हैं। इस तरह से रोजाना हर वार्ड से रोटी एकत्रित की जा रही है। सुबह और शाम दो शिफ्ट में रोटी को पालिका प्रशासन मालवाहक से गो संरक्षण केंद्र भेजते हैं। पालिका प्रशासन की नई पहल से पुशओं को पर्याप्त भोजन मिलने लगा है। इसके लिए अलग-अलग कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। खासकर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एसके सिंह, राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर, सफाई प्रभारी प्रशांत सिंह, अनिल शुक्ला द्वारा इसकी मॉनीटरिग की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने अपनी इस पहल को लेकर कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले इस बात का ख्याल आया कि हर घर से एक-एक रोटी आसानी से मिल जाएगी। शहर भर से इतनी रोटी मिल जाएगी, जो गो संरक्षण केंद्र में रह रहे गायों केलिए पर्याप्त होगी। ईओ ने बताया कि इस प्रयास का सुखद परिणाम सामने आ ने लगा है।

chat bot
आपका साथी